फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The condition of one of the nine bridges older than 50 years in the district is dilapidated

Shahjahanpur News: जिले में 50 साल से पुराने नौ पुलों में एक की स्थिति जर्जर

Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
The condition of one of the nine bridges older than 50 years in the district is dilapidated
लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी का पुराना पुल। संवाद
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 वर्ष से पुराने पुलों की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने 50 वर्ष पुराने नौ पुलों समेत कोलाघाट पुल की तकनीकी जांच की। इसमें सिंधौली क्षेत्र में महाऊ दुर्ग में नाला पर बना पुल जर्जर पाया गया। इस पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी की तरफ से शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बरेली के अधीक्षण अभियंता अवनेश गंगवार की नेतृत्व में टीम ने शहर में खन्नौत नदी पुल और पक्का पुल, पुवायां-निगोही शारदा कैनाल पुल, पुवायां-नाहिल रोड पर सिंघापुर के पास शारदा नहर के पुल, सिंधौली क्षेत्र में दौलतपुर-काजीपुर रोड पर खिरिया रसूलपुर में नाला के पुल, सिंधौली क्षेत्र में मुड़िया पवार-कोटाबारी में नाले का पुल, मुड़िया पवार में शारदा नहर पुल, पुवायां में रहरिया-रावतपुर में शारदा कैनाल पुल, मिर्जापुर स्थित कोलाघाट पुल और बिलरिया-वसुलिया रोड पर महाऊदुर्ग गंदा नाला पुल की जांच की। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि महाऊ दुर्ग पुल करीब 60 वर्ष पहले सिंचाई विभाग ने बनवाया था। इस पुल में दरार पाई गईं। जांच में इसकी क्षमता भारी वाहनों के गुजरने की नहीं थी। इसको देखते हुए यहां से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। विभाग की ओर से पुल के पास भारी वाहनों के लिए वर्जित का बोर्ड भी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

---------
एक पुल को छोड़कर सभी पुल ठीक
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक महाऊ दुर्ग पुल के अलावा बाकी सभी पुल सही पाए गए हैं। कोला घाट पुल पर दो पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहन नहीं चल रहे हैं। इसकी भी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। अन्य पुलों में अभी कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। सभी आवागमन के लिए सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महाऊ पुल पर भारी वाहन बंद होने से नहीं होगी दिक्कत
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन महेंद्र पाल ने बताया कि महाऊ दुर्ग पुल बिलरिया-वसुलिया लिंक मार्ग पर बना हुआ है। भारी वाहन सिंधौली होकर रिंग रोड से निकाले जा सकते हैं। इससे आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। हल्के वाहन इस पर चलते रहेंगे।

------

50 साल पुराने नौ पुलों के अलावा कोला घाट पुल की तकनीकी जांच की गई। इसमें महाऊ दुर्ग में नाले पर बना पुल जर्जर अवस्था में था। उस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
- अवनेश गंगवार, अधीक्षण अभियंता, बरेली

लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी का पुराना पुल। संवाद

लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी का पुराना पुल। संवाद

लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी का पुराना पुल। संवाद

लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी का पुराना पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed