फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The competition took place in the shrine religious FAQ

गुरुद्वारा में धार्मिक सवाल जवाब प्रतियोगिता हुई

Tue, 24 Nov 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The competition took place in the shrine religious FAQ
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय की ओर से धार्मिक सवाल-जवाब प्रतियोगिता एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में हुई प्रतियोगिता में उन्हीं के जीवन पर आधारित सवाल पूछे गए, जिनका सभी ने खुलकर जवाब दिया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए गुरुद्वारा की प्रधान कमलेश कौर माटा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है और उन्हें सीखने की ललक पैदा होती है। निर्णायक मंडल में बरेली के मनदीप सिंह और मनोज खुराना शामिल रहे। गुरमत संगीत विद्यालय के इंचार्ज दिलप्रीत सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में राजेंदर कौर, हरप्रीत कौर, जगीर सिंह, सतेंद्र सिंह, शरनजीत कौर, जसमीत कौर, इंद्रप्रीत कौर, अवतार सिंह मोगा, गुरवचन सिंह माटा, बलजिंदर सिंह, मनदीप सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed