फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The collision of the truck on the highway broke the pole .. Rosa and Jamuhi village's power failure

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से टूटा पोल.. रोजा और जमुही गांव की बिजली गुल

Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The collision of the truck on the highway broke the pole .. Rosa and Jamuhi village's power failure
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा अड्डा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे 11 केवी बिजली लाइन के डबल पोल से टकराकर उसी में फंस गया। ट्रक की टक्कर से पोल टूटे तो साथ में हाईटेंशन लाइन टूट गई। इस पर फाल्ट के कारण रोजा बिजली उपकेंद्र के कई फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। अवर अभियंता के अनुसार नया पोल लगाकर लाइन ठीक करने में देर रात तक वक्त लग सकता है। इस खराबी के कारण रोजा उपकेंद्र के विभिन्न फीडरों से जुड़े करीब दो हजार से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ गया।
विज्ञापन

गड्ढे के कारण ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने पर हादसा
डबल पोल से टकराया ट्रक बहराइच से चावल लोड कर हरिद्वार जा रहा था। मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे ट्रक रेलवे ओवरब्रिज से उतरकर रोजा अड्डा चौराहा की ओर बढ़ा कि सड़क पर बने गड्ढे में पहिया जाने पर ट्रक की अगली शाफ्ट टूट गई। इससे ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया ओर वह रोड की दायीं पटरी पर उतरकर 11 केवी लाइन के डबल पोल से टकरा गया। इससे एक पोल टूट गया और बिजली लाइन के तार भी टूटकर जमीन पर आ गिरे। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रक का अगला हिस्सा फटकर डबल पोल में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक के केबिन में बैठे चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए और लाइन आटो कट हो जाने से अन्य वाहन करंट की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन

रोजा में 17 सौ घरों के लोग परेशान
लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोजा की रेलवे कॉलोनियों समेत चर्च कॉलोनी के करीब 1700 आवासों की बत्ती गुल हो गई। इसी लाइन से जुड़े जमुही गांव के भी करीब दो सौ घरों में बिजली संकट पैदा हो गया। यही नहीं, लाइन में आई खराबी के कारण पड़ोस के इंडस्ट्रियल इस्टेट के फीडर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई और करीब 25-30 औद्योगिक इकाइयों को भी बिजली मिलनी बंद हो गई। दिन निकलने पर प्रभारी अवर अभियंता ने मौके पर लाइन स्टाफ ले जाकर काम शुरू कराना चाहा, लेकिन काम शुरू होने से पहले डबल पोल मेें फंसे ट्रक को निकलवाना जरूरी था। इसके जेई ने एक क्रेन मंगवाई, लेकिन उसे आने में देर होने पर कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे लाइन के तार हटाकर डबल पोल के पास गड्ढा कराकर उन्हें मजदूरों से उखड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक से लिया जाएगा मरम्मत खर्च
बाद में दोनों पोल स्थान बदलकर रोड के किनारे कुछ फासले पर लगा दिए गए। इसके साथ ही लाइन पर नए तार डालने का काम शुरू कर दिया गया। प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार के अनुसार ट्रक चालक को रोक रखा गया है और ट्रक मालिक से संपर्क कर क्षतिग्रस्त हुई लाइन की मरम्मत पर खर्च हुई धनराशि वसूली जाएगी और मरम्मत की धनराशि नहीं मिलने की दशा मेें ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया लाइन की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है और देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों मेें बिजली सप्लाई सामान्य हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि 15 दिन पहले भी एक ट्रक की टक्कर से रोजा अड्डा के पास पोल टूटने से ट्रक चालक से क्षतिपूर्ति ली जा चुकी है।

आवास विकास में छह घंटे और बहादुरगंज व गोविंदगंज में चार घंटे गायब रही बिजली
11 केवी बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए महानगर के 33 केवी क्षमता वाले विभिन्न उपकेंद्रों के कई फीडर दो चरणों में सुबह से शाम तक बंद रखे गए। इससे संबंधित क्षेत्रों के लोगों को चार से छह घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे ककरा उपकेंद्र के आवास विकास फीडर की 11 केवी लाइन बंद कर उसे स्थानांतरित करने का काम कराया गया। दिन में 11 बजे इस फीडर को चालू किया गया। बाद में यही काम कराने के लिए दोपहर दो बजे से चार घंटे के लिए बहादुरगंज और गोविंदगंज उपकेंद्र के फीडर बंद कर दिए गए। इससे महानगर के तमाम मोहल्लों और कालोनियों के लोगों बिजली के बगैर गर्मी से बुरा हाल हो गया। आवास विकास फीडर बंद रहने के दौरान कालोनी के पश्चिमी हिस्से समेत पीली मस्जिद, बीबीजई हद्दफ (आंशिक) और रेलवे मालगोदाम रोड के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह बहादुगंज और गोविंदगंज उपकेंद्र से जुड़े टाउनहाल, सदर बाजार, बहादुरगंज, गोविंदगंज, रूफस चरन लेन, चर्च कालोनी, कटियाटोला, खिरनीबाग, बहादुरपुरा आदि क्षेत्रों मेें बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed