फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The collapse of law and order The opposition BJP wants

ध्वस्त कानून व्यवस्था के  विरोध में गरजे भाजपाई  

Wed, 13 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The collapse of law and order The opposition BJP wants
प्रदर्शन - फोटो : pilibhit, beureu
ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने मंगलवार को चौक कोतवाली का घेराव कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी (वाण) के नेतृत्व में करीब 11 बजे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरनास्थल पर अनिल वाजपेयी ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडे जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। महिलाओं के साथ स्नैचिंग, गोवध, स्मैक आदि कारोबार जोरों पर हैं। इसके विरोध में पार्टी का आंदोलन तेज होगा। सपा के गुंडे थानों में चाय पीते हैं और निर्दोष लोगों को गालियां मिलती हैं। जनता के साथ अन्याय हुआ तो पार्टी इसका किसी भी हद तक विरोध करेगी। ज्ञापन के तौर पर कुछ मांगे कोतवाली में चस्पा की गई जिसमें निर्दोषों को न्याया मिले, दोषियों को सजा, चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा हो, सट्टा कारोबार बंद किया जाए, गरीबों की एफआईआर तुरंत लिखी जाए। गोहत्या का कारोबार बंद हो। प्रदर्शन में राजकमल वाजपेयी, वेद प्रकाश मौर्य, वैभव खन्ना, सुचित सेठ, संतोष शुक्ला, अनूप गुप्ता, सरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, सत्यम शर्मा, दिवाकर मिश्रा, शेखर रस्तोगी, रामकुमार सक्सेना आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


15 जुलाई सदर थाने पर प्रदर्शन 
मंगलवार को हुई बैठक में कैंट मंडल के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि पार्टी द्वारा थानों पर प्रदर्शन के क्रम में 15 जुलाई को थाना सदर बाजार गेट पर सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में शैलेंद्र मिश्रा, छंगेलाल राठौर, सुशील कुमार, प्रशांत सक्सेना, राधेश्याम राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed