{"_id":"6a398c6e0cf69984cd085132","slug":"the-co-city-will-investigate-the-incident-of-misconduct-towards-an-organization-member-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176916-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संस्था सदस्य से अभद्रता की जांच सीओ सिटी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संस्था सदस्य से अभद्रता की जांच सीओ सिटी करेंगे
विज्ञापन
भावलखेड़ा। जीव सहयोग फाउंडेशन संगठन के सदस्य अंकित अवस्थी के साथ हुई पुलिस अभद्रता के विरोध में सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की गई। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है।
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी अंकित अवस्थी शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपने दोस्तों के साथ घर के पास में ही ठेले पर मोमोज खा जा रहे थे। आरोप है कि तभी फत्तेपुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार आ गए। आरोप है कि घर जाने के लिए कहने लगे। तब अंकित ने पास में घर होने की बात कही तो दरोगा भड़क उठे और अभद्रता की।
जब अंकित ने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने जबरन उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और थाने ले आए। रात भर थाने में बैठाए रखने के बाद अगले दिन सुबह शांति भंग में चालान कर दिया। सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष पांडेय के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अभद्रता के आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कराए जाने की मांग की। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सीओ सिटी को जांच दी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद