फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The clouds kept scaring the farmers throughout the day, it also rained

Shahjahanpur News: दिनभर किसानों को डराते रहे बादल, बूंदाबांदी भी हुई

Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The clouds kept scaring the farmers throughout the day, it also rained
शाहजहांपुर में रविवार को आसमान में छाए रहे बादल । संवाद
शाहजहांपुर। दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रही। रात में ठंडी हवा से सर्दी बढ़ी तो न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री घटकर 13.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार सुबह से हल्की धूप निकली तो अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, दिन भर बादल मंडराते रहे। ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह गरज के साथ कुछ मिनट बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद बीते दिन चार मिमी बारिश हो जाने से शहर में सड़कों पर कई जगह जलभराव और कीचड़ से फिसलन हो गई थी। किसान भी अनचाही बारिश से रबी की फसलों को नुकसान की आशंका से परेशान थे। रविवार सुबह बादल छंटे तो धूप निकल आई, लेकिन सुबह करीब आठ बजे बादल फिर से घने होने लगे। सुबह दस बजे गड़गड़ाहट के साथ कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसकेे बाद सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी होती रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बारिश की आशंका अभी पूरी तरह टली नहीं है, क्योंकि बैरोमीटर सूचकांक शाम को सामान्य से 14 अंक नीचे बना रहा। उनका कहना है कि सोमवार को भी दिन भर धुंध छाई रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी के अनुसार फसलें पूरी तरह सूखने के लिए लगातार तीन दिन तक मौसम साफ रहना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed