फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cloth merchant died by coming under the wheel of a trolley laden with sugarcane

गन्ने से भरी ट्राली के नीचे आकर कपड़ा व्यापारी की मौत

Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
The cloth merchant died by coming under the wheel of a trolley laden with sugarcane
ओमप्रकाश सक्सेना। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर निवासी कपड़ा व्यापारी ओमप्रकाश सक्सेना की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम को रिश्तेदारी में जाते समय बाइक अनियंत्रित होने पर ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि बेटा नंदराम घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

70 वर्षीय ओमप्रकाश की कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ओमप्रकाश निगोही के घुसगवां में रिश्तेदारी में दावत में जा रहे थे। बाइक बेटा नंदराम चला रहा था। बताते हैं कि रास्ते में निवाड़ी गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते ओमप्रकाश ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गईं। जबकि नंदराम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नंदराम को घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। चार महीने पहले ओमप्रकाश की पत्नी सरस्वती का निधन हो गया था। पहले मां और अब पिता की मौत से पूरा परिवार काफी गमजदा है। बेटों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed