{"_id":"66a978253a4ffa401800b444","slug":"the-class-was-going-on-under-a-tin-shed-the-students-fell-unconscious-in-the-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-123909-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टिनशेड के नीचे चल रही थी कक्षा, गर्मी में बेहोश होकर गिरीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टिनशेड के नीचे चल रही थी कक्षा, गर्मी में बेहोश होकर गिरीं छात्राएं
Wed, 31 Jul 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा नैंसी सक्सेना। स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर/भावलखेड़ा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से एडेड विद्यालय अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं मंगलवार को गर्मी में अचानक बेहोश हो गईं। सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। सभी की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
कॉलेज में नौ व दस की कक्षाएं ऊपरी मंजिल पर चलती हैं। कक्षाओं में पक्की छत की जगह टिनशेड पड़ा है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी के बीच टिनशेड के नीचे ही कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। पूर्वाह्न 11 बजे अचानक एक-एक कर कई छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं। इससे अन्य छात्राएं व शिक्षिकाएं घबरा गईं। तुरंत ही इसकी जानकारी प्रधानाचार्या अंजू सिंह को दी गई।
उन्होंने छात्राओं को होश में लाने के लिए उनके ऊपर पानी छिड़कवाया और पिलवाया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे और अपनी बेटियों को घर या अस्पताल ले गए। बेहोश होने वाली छात्राओं में मोहल्ला रेती में आम डेरा निवासी नंदराम की 16 वर्षीय बेटी नैंसी सक्सेना भी शामिल थी। विद्यालय से सूचना मिलने पर नैंसी की मां धनदेवी मौके पर पहुंचीं। वह अपनी बेटी को निजी अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टर से उसका इलाज किया, फिर घर भेज दिया। नैंसी के पिता नंदराम ने बताया कि बेटी अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानाचार्या अंजू सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। उनके परिजनों को तुरंत जानकारी दी गई थी। वे अपनी बेटियों को घर ले गए हैं। बताया कि बेहोश होने वाली छात्राओं में नैंसी सक्सेना, मधु व लता प्रजापति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इनके अलावा रुखसार, राधिका गुप्ता, रीना आदि छात्राएं शामिल रहीं।