{"_id":"698e1cd28f73a3c4ab007f74","slug":"the-citys-primary-schools-will-be-rejuvenated-at-a-cost-of-five-crore-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-165437-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच करोड़ की लागत से शहर के प्राथमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच करोड़ की लागत से शहर के प्राथमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय महमंद जंगला। संवाद
- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में 33 प्राथमिक स्कूलों का पांच करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। नगर निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही बजट की स्वीकृति के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। बच्चे अच्छे माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
नगर निगम क्षेत्र में 33 प्राथमिक स्कूलों के कायाकल्प के लिए प्रस्ताव भेजा गया गया है। इनमें टाइल्स, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रंगाई-पुताई, विद्युत कार्य, और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जर्जर हो चुके प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प होने से शैक्षिक माहौल बनेगा। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है।
योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय खलीलशर्की, महमंद जंगला, किला, मंडी, बहादुरगंज, सररायकाईयां, दिलाजाक, अजीजगंज, ककराकलां, विसरात मघईटोला, लोधीपुर, ख्वाजाफिरोज, खिरनीबाग, जलालनगर का चयन किया गया है। इनके अलावा प्रस्ताव में हयातपुर, घूरनतलैया, फत्तेपुर रेती, बाला तिराही, मक्कू बजरिया, बाडूजई प्रथम, बाडूजई द्वितीय, अजीजगंज तृतीय, अंटा, महमंद गढ़ी, रेती, तारीन टिकली, महमान शाह, पुख्ता तालाब, टिक्कल, अहमदपुर निवाजपुर, रोशनगंज आदि विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- --
नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 33 प्राथमिक विद्यालयों का पांच करोड़ की अधिक लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त