{"_id":"693c5832a0c72d9c7103fa4e","slug":"the-city-remained-shrouded-in-fog-from-morning-till-afternoon-and-the-chill-intensified-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160169-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुबह से दोपहर तक कोहरे में लिपटा रहा शहर, बढ़ गई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुबह से दोपहर तक कोहरे में लिपटा रहा शहर, बढ़ गई ठिठुरन
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर में छाया घना कोहरा। संवाद
शाहजहांपुर। कोहरे की घनी चादर में शहर शुक्रवार को भी सुबह से सूर्योदय के घंटों बाद तक लिपटा रहा। रात में धुंध छाए रहने से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 8.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पुरवाई के झोंके चलने से शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहेगा। ठिठुरन भी बढ़ेगी।
सुबह से घने कोहरे के कारण आर्द्रता भी 82 प्रतिशत से अधिक हो गई। दिन में दस बजे के बाद कोहरे की मोटी परत चीरकर सूर्यदेव निकले, लेकिन गरमाहट महसूस नहीं हुई। दोपहर 12 बजे के बाद तक कोहरा और धुंध बना रहा।
दिन के ढलान पर आते ही फिर से सर्दी तीखे तेवर दिखाने लगी। सूर्यास्त के बाद से फिर सड़कों पर आवागमन कम होने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब सामान्य से थोड़ा कम है। उन्होंने बताया कि हवा की दिशा शुक्रवार को दोपहर दक्षिण से बदलकर पूर्व दिशा की हो गई है। इसलिए पुरवाई के साथ वातावरण में बढ़ रही नमी से शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा और धूप की कमी से तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।