फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city has three summer camps and start

शहर में तीन समर कैंप और हुए शुरू

Mon, 01 Jun 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The city has three summer camps and start
गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप में बच्चे खूब धमाल मचाए हैं। इन कैंपों में बच्चों के अलावा युवा भी उपयोगी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी कड़ी में बेस्ट डांस इंस्टीट्यूट में 20 दिवसीय तथा वक्फ सइदिया का 15 दिवसीय समर कैंप सोमवार से शुरू हो गया, जबकि शहर के डोरेमॉन्स प्ले स्कूल में समर कैंप जारी रहा।
विज्ञापन

मिश्रीपुर स्थित बेस्ट डांस इंस्टीट्यूट में समर कैंप का उद्घाटन चेयरमैन तनवीर खां ने किया। एक मैरिज लॉन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विनय साहू और युवराज पटेल के संचालन में हुए कार्यक्रम में दिलीप, सर्वेश, आकाश, जितेंद्र शुक्ला, प्रधान मैना वर्मा, सागर शर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अनुराग राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वक्फ सईदिया के तत्वावधान में मदरसा सईदिया जामा मस्जिद और नूरी मरकज में इस्लामिक समर कैंप शुरू हो गया। संस्थाध्यक्ष हाजी इम्तियाज अली खां ने बताया कि 15 दिवसीय कैंप में सुबह आठ से 10 बजे तक बच्चों को दीनी तालीम दी जाएगी। उद्घाटन अवसर पर अब्दुल वकील खां, तमजीद अख्तर, मोहम्मद नबी, हाफिज आबिद, सलीम, गुलाम कादिर खां, नाजिम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, छोटा चौक स्थित डोरेमॉन्स प्ले स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान बच्चों को क्ले से कछुआ, मोमबत्तियां, सांप, कार आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा बच्चों ने डोरेमॉन्स, छोटा भीम आदि पेंटिंग्स में रंग भरे। डायरेक्टर दीपमाला रस्तोगी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


पुरस्कार वितरण के साथ समर कैंप का समापन
पायल डांस इंस्टीट्यूट के 20 दिवसीय समर कैंप का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। गांधी भवन में समापन समारोह का शुभारंभ चेयरमैन तनवीर खां ने किया। इसके पश्चात अजमत मलिक, कुश, राजू, रोहित, आरोष, शारिक, मयंक गुप्ता, नेमिष, शिवम, रिशु, मुग्धा, पारस आदि प्रशिक्षकों द्वारा फिल्मी गीतों पर सिखाए गए डांस का प्रदर्शन प्रशिक्षणार्थियों ने किया। प्रशिक्षक वंदना मेहता के निर्देशन में बालिकाओं ने रैंप पर कैटवॉक करके खूब तालियां बटोरीं। सौम्या अग्रवाल के संचालन में हुए समापन कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर मयंक गुप्ता कैंप की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। समापन पर मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां, विशिष्ट अतिथि जेसीआई अध्यक्ष अमित गुप्ता, अधिवक्ता राम कुमार द्विवेदी, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भुवन बंसल, किशोर गुप्ता, सचिन बाथम, शरद राही, डॉ. इंदु अजनबी, सौरभ अग्निहोत्री, मयंक बियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed