{"_id":"6ae4f3f108387046060d7d73","slug":"if-a-middleman-is-found-action-will-also-be-taken-against-the-procurement-center-in-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188825-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दलाल मिला तो क्रय केंद्र प्रभारी पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दलाल मिला तो क्रय केंद्र प्रभारी पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धान खरीद की तैयारियों को लेकर सभी क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में समीक्षा की। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी क्रय केंद्र पर निजी व्यक्ति या दलाल मिला तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि दो से चार नवंबर तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रत्येक लेखपाल अपने क्षेत्र के सबसे बड़े गांव के पंचायत घर में मौजूद रहेंगे। किसान फार्मर रजिस्ट्री में संशोधन या धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने के संबंध में उनसे संपर्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में जल्द ही हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। किसान धान खरीद से संबंधित शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण किया जाएगा।
प्रत्येक मंडी में कृषि विभाग के अधिकारी की तैनाती कर फार्मर रजिस्ट्री बनाने और उसमें संशोधन का काम कराया जा रहा है। किसानों से इसका लाभ उठाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी क्रय केंद्र प्रभारी सुबह नौ से 10 बजे तक फोन पर उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान किसान धान बिक्री से संबंधित जानकारी उनसे ले सकेंगे।