फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The children created a stir by presenting colourful programmes.

Shahjahanpur News: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मचाई धूम

Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The children created a stir by presenting colourful programmes.
जीआईसी खेल मैदान में कार्यक्रम में ​शि​क्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करतीं जिल
शाहजहांपुर। जीआईसी के खेल मैदान पर ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी। इस बीच शिक्षा और बाल विकास से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका के रूप में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने कहा कि शासन ने बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास खंडों ने बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के आकर्षक स्टॉल लगाए। शिक्षिकाओं ने सुंदर रंगोलियों के माध्यम से ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ का संदेश प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी नवनीत तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह, एसआरजी ममता शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, एआरपी हरि किशोर दीक्षित, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
-----------------------------

निपुण बच्चों, महिला शिक्षकों और आंगनबाड़ी केंद्रों को किया पुरस्कृत

जलालाबाद। याकूबपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच आंगनबाड़ी केंद्रों और पांच महिला शिक्षकों के साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत से निपुण श्रेणी के दो-दो बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर, विशिष्ट अतिथि भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे, एडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ शाहीन अंसारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उरूज फातिमा ने विचार व्यक्त करते हुए निपुण भारत मिशन को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला कदम बताया।
संचालन अरुण कुमार अग्निहोत्री ने किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। व्यवस्था में विश्वनाथ प्रताप सिंह, सीता त्रिवेदी, राजेश शर्मा, विश्वदीप द्विवेदी, राहुल कुमार सिंह, मदन गोपाल कटियार, पंकज द्विवेदी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed