फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The challenge of saving the fort in front of Khanna

Nagar Election Seat Result: सुरेश कुमार खन्ना के सामने किला बचाने की चुनौती

Thu, 10 Mar 2022 10:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
The challenge of saving the fort in front of Khanna
नगर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पांडेय । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूरे प्रदेश में कुछ सीटों ही होंगी, जहां पर भाजपा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना दुर्ग बचाने में कामयाब रही हो। ऐसी ही शाहजहांपुर नगर सीट है। यहां पर 1989 से लगातार सुरेश कुमार खन्ना भाजपा का परचम लहराते रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना आठ बार लगातार जीतने के बाद इस बार नौंवी बार रिकार्ड बनाने के लिए मैदान में हैं। वहीं सपा से तनवीर खां भाजपा का किला ढहाने के लिए पूरा जोर लगाया है। टक्कर कड़ी है।
विज्ञापन


सुरेश कुमार खन्ना वर्तमान में भाजपा सरकार में वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में खन्ना से मात खा चुके तनवीर खां इस बार फिर से उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच ही सीधी टक्कर मानी जा रही है। सुरेश खन्ना दस हजार वोटों में अपनी जीत मान रहे हैं। उनका कहना है कि सात राउंड तक हम छह हजार से ऊपर की लीड लेकर चलेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आठवें व नौवें राउंड में लीड कुछ कम हो सकती है। लेकिन, विपक्षी किसी भी राउंड में आगे नहीं निकल सकेगा। वहीं तनवीर भी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। कहते हैं कि सपा के घोषणापत्र को लोगों ने गंभीरता से लिया। वह 50 हजार वोटों से जीतेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पांडेय का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की मुहिम ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का काफी ज्यादा फायदा मिला है।

बसपा प्रत्याशी सर्वेश मिश्र ‘धांधू’ का दावा है कि बसपा सरकार के कानून व्यवस्था को लोग याद कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में ब्राह्मणों पर सर्वाधिक अत्याचार हुए हैं। सत्ता परिवर्तन के लिए जनता ने बसपा को वोट दिया।

नगर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ।

नगर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

नगर विधान सभा के सपा प्रत्याशी तनवीर खां।

नगर विधान सभा के सपा प्रत्याशी तनवीर खां।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

नगर विधान सभा के बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद मिश्रा।

नगर विधान सभा के बसपा प्रत्याशी सर्वेश चंद मिश्रा।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed