फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The CBSE will train principals and counselors to improve the future of students.

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों का भविष्य सुधारने के लिए सीबीएसई करेगा प्रिंसिपल व काउंसलरों को प्रशिक्षित

Sat, 27 Dec 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The CBSE will train principals and counselors to improve the future of students.
शाहजहांपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और काउंसलरों के लिए प्रवेश परीक्षाओं और कॅरिअर संभावनाओं को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 30 दिसंबर को किया जाएगा। शहर के बरेली मोड़ के नजदीक सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छह जिलों के 75 प्रधानाचार्य व 75 काउंसलर भाग लेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की इस पहल का उद्देश्य प्रधानाचार्य व काउंसलर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार अपडेटेड कॅरिअर को लेकर तैयार करना है, जिससे वे छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दे सकें। शाहजहांपुर के सीबीएसई कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि बोर्ड ने इस साल के मध्य से प्रधानाचार्य व स्कूल काउंसलर के लिए कॅरिअर जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला शुरू की थी। इन्हें अलग-अलग समय पर अलग-अलग शहरों के प्रधानाचार्य-काउंसलर के लिए आयोजित करना है।
विज्ञापन


इसी के तहत 30 दिसंबर को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें उन्हें प्रवेश परीक्षाओं और कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व काउंसलर स्वयं सीखकर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक व कॅरिअर के अवसरों के बारे में जागरूकता फैला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पहल का उद्देश्य प्रधानाचार्यों व काउंसलरों को छात्र मार्गदर्शन के लिए प्रभावी उपकरणों से लैस करना है। इस कार्यक्रम से उन्हें इंटर्नशिप, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा से संबंधित अवसरों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा उभरते विविध कॅरिअर क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी। राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के रीजनल ऑफिसर सचिन ठाकुर मौजूद रहेंगे। दिल्ली से सीबीएसई की ज्वाइंट डायरेक्टर नीति शंकर शर्मा प्रशिक्षण के लिए आएंगी।


--



इन जिलों के प्रधानाचार्य व काउंसलर होंगे शामिल

कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि जिले में पहली बार होने जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शाहजहांपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद के स्कूलों के प्रधानाचार्य-काउंसलर शामिल होंगे। इसमें 75 प्रधानाचार्य व 75 काउंसलर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed