फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cause of death of the teacher should be made public through the postmortem report

Shahjahanpur News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से शिक्षिका का मौत का कारण हो सार्वजनिक

Thu, 24 Apr 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The cause of death of the teacher should be made public through the postmortem report
​शि​क्षिका चारू की मौत के मामले में पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता एसपी से मुलाकात करने पहुंचे। स्
शाहजहांपुर। शिक्षिका चारू की मौत के मामले में लोगों में काफी आक्रोश है। बृहस्पतिवार को पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता एकत्र होकर शिक्षिका के पिता मुकेश आहूजा के साथ एसपी राजेश द्विवेदी से मिले। उन्होंने शिक्षिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को दिलवाकर मौत का कारण सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन

महासभा के सदस्यों ने कहा कि मुकदमे में नामजद लोगों की जांच कर गिरफ्तारी की जाए। साथ ही दोनों अस्पतालों की भी जांच करवाई जाए। इससे इस तरह की भविष्य में कोई दूसरी घटना न हो। पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका चारू का मृत्यु प्रमाणपत्र व उसकी बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र को डॉक्टरों से दिलवाने की भी मांग की है। कहा कि अस्पतालों में प्रशिक्षित स्टाफ नहीं होता है। इसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर अध्यक्ष लाजपतराय बत्रा, प्रेम नारंग, सुरेंद्र सेठी, संजय सेठी, महेंद्र चावला, रितेश सेठी, चंद्र प्रकाश गुलाटी, कृष्ण गोपाल बिन्नू, अंकुर गांधी, मनमोहन अरोरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed