फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The caravan started growing...the daughters desperate to hit fours and sixes in the field

महिला क्रिकेट टीम के लिए बढ़ने लगा कारवां, 97 छात्राएं मैदान पर उतरने को तैयार

Wed, 30 Mar 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The caravan started growing...the daughters desperate to hit fours and sixes in the field
शाहजहांपुर के जीएफ कॉजेज में पंजीकरण करवाती छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महिला क्रिकेट टीम के लिए छात्राओं का उत्साह अब परवान चढ़ने लगा है। अभी तक घरों और गलियों में क्रिकेट खेलने वाली बेटियां अब मैदान में उतरने को बेताब हैं। जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज में उनका कारवां दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दोनों कॉलेजों में महिला क्रिकेट टीम में शामिल का हिस्सा बनने के लिए मंगलवार शाम तक 97 छात्राएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने लाइन लगाकर अपना नामांकन कराया। अभी बुधवार का दिन नामांकन के लिए बचा है।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट के विश्वकप में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर जनपद की छात्राओं में क्रिकेट खेलने की इच्छा जगी। अब वह क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने को तत्पर हैं। उन्हें कॉलेज का साथ मिला तो छात्राओं ने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। तुरंत ही छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में क्रिकेट खेलने के लिए सबसे ज्यादा छात्राओं ने आवेदन किया है। अब तक कुल 62 छात्राएं अपना नाम क्रिकेट टीम के लिए दर्ज करा चुकी हैं। छात्राओं के उत्साह को देखते हुए प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने हर विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर नोटिस भेजकर इच्छुक छात्राओं से संपर्क करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जीएफ कॉलेज की महिला खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हैं। प्राचार्य डॉ. तारिक अहमद ने क्रिकेट क्लब की टीम को छात्राओं का नामांकन कराने के लिए लगाया। अभी तक 35 छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराते हुए खेल के मैदान पर उतरने की सहमति दे दी है।
प्राचार्य बोले- कराएंगे ट्रायल और लीग मैच
-छात्राओं में क्रिकेट टीम को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है। यहीं वजह है कि अभी तक 62 छात्राएं नामांकन कराने आ चुकी हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च है। इसके बाद टीमों को बनाने के लिए ट्रायल कराया जाएगा। -डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्राचार्य, एसएस कॉलेज
-महिला विश्वकप में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर छात्राओं में क्रिकेट को लेकर ऊर्जा का संचार हुआ है। छात्राओं का लीग मैच कराने के बाद 16 सदस्यीय मजबूत टीम को तैयार किया जाएगा। -डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य-जीएफ कॉलेज
सूची में नाम आने की उम्मीद
क्रिकेट की टीम में जगह बनाने को लेकर प्रयासरत हैं। अपना नाम दर्ज करा दिया। उम्मीद है कि सूची में नाम आ जाएगा। इसके बाद क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। -श्रद्धा गुप्ता
क्रिकेट टीम बनने की आस
जनपद में अभी तक कोई क्रिकेट टीम नहीं थी। अब छात्राओं की क्रिकेट टीम बनने की उम्मीद जाग गई है। हमें उम्मीद है कि हम भी टीम में शामिल होकर कॉलेज और माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। -सिमरन सक्सेना
कॉलेज का नाम रोशन करेंगे
क्रिकेट खेलने का काफी ज्यादा मन था। टीम और संसाधनों का अभाव होने के कारण मौका नहीं मिल पा रहा था। टीम में मौका मिलते ही मेहनत कर अच्छा खेलकर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। -फिजा
बेहतरीन खिलाड़ी बनना है
मिताली राज की टीम काफी अच्छी लगती है। उनकी टीम में कई ऐसी खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख अपने दम पर पलट देती हैं। उन्हीं की तरह बेहतर क्रिकेट खिलाड़ी बनना है। -श्रद्धा वाजपेयी
खेलने का मौका मिलेगा
मैदान में क्रिकेट खेलने का काफी ज्यादा मन होता है। कॉलेज से शुरू हुए प्रयास से लगने लगा है कि जल्द ही हमें भी खेलने का मौका मिल जाएगा। उस दिन का इंतजार रहेगा। -अनुश्री

मजबूत टीम बनाएंगे
अभी तक घर के अंदर क्रिकेट खेलते थे। अब कॉलेज में खेलने का मौका मिल रहा है। टीम बनने के बाद यकीन है कि हम दूसरी टीमों को पछाड़कर एक मजबूत टीम तैयार करेंगे। -सायमा परवीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed