फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The call of a devotee's inner soul does not go in vain: Vyas

भक्त के अंर्तमन की पुकार व्यर्थ नहीं जाती : व्यास

Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The call of a devotee's inner soul does not go in vain: Vyas
ग्राम बिलंदपुर में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं ​कथाव्यास कुमारी छाया दी​​क्षित। स्रोत: जागरूक पाठक
रोजा। गांव बिलंदपुर में देवस्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को व्यास छाया दीक्षित ने गज-ग्राह संग्राम और नौवें स्कंध (पुस्तक) का संदर्भ लेते हुए अहिल्या के उद्धार की कथा सुनाई। इसके जरिये उन्होंने बताया कि भक्त के अंर्तमन की पुकार व्यर्थ नहीं जाती है।
विज्ञापन

व्यास ने गजेंद्र की मुक्ति और ग्राह के मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अपनी प्यास बुझाने सरोवर में उतरे गज का एक पांव ग्राह ने जकड़ लिया। पांव छुड़वाने के लिए दोनों के बीच कई दिनों तक संग्राम चलता रहा लेकिन ग्राह ने उसे नहीं छोड़ा। इस पर गज ने सरोवर से कमल का फूल लेकर भगवान विष्णु को अर्पित किया और कातर स्वर में प्रभू को पुकारा।
विज्ञापन

गज की करुण पुकार सुनकर प्रभू ने दर्शन दिए और गजराज को मुक्त कराकर ग्राह का भी उद्धार किया। इसके बाद अहिल्या के उद्धार का संदर्भ लेते हुए व्यास ने बताया कि प्रभू भक्तों के भावों को समझते हैं। वह अंर्तमन की पुकार जरूर सुनते हैं इसलिए व्यक्ति को प्रभू की निरंतर भक्ति करना चाहिए। कार्यक्रम में अरविंद कुमार सिंह, अवनीश सिंह समेत श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed