फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The budget is proving to be a hurdle for the councilors... they are unable to even get roads and drains constructed.

Shahjahanpur News: पार्षदों के सामने बजट का अड़ंगा... सड़क व नालियों का भी नहीं करा पा रहे निर्माण

Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The budget is proving to be a hurdle for the councilors... they are unable to even get roads and drains constructed.
मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज। - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। नगर निगम को 15वें वित्त के अंतर्गत वार्डों में सड़क और नालियों के निर्माण के लिए 5.92 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी हो गई है। नगर निगम के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन पार्षदों तक नहीं पहुंच रहा। पार्षदों का कहना है कि एक वर्ष में प्रत्येक पार्षद को 12 लाख रुपये के कार्य के लिए बजट जारी करने के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निर्देश दिए थे। तीन साल में सिर्फ 12 लाख रुपये का ही बजट मिला है। हालात ये हैं कि पार्षद नाली-नाला और सड़क के निर्माण को भी नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


छह-सात माह पहले 15वें वित्त में पहली किस्त के रूप में 8.83 करोड़ रुपये मशीनों, वाहनों की खरीद तो 5.92 करोड़ रुपये वार्डों में सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए आए थे। करीब एक माह पहले इसके कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें कई पार्षदों के बताए गए निर्माणों की स्वीकृति नहीं मिली। इससे पार्षदों में काफी रोष था।
विज्ञापन

अब जनवरी के अंतिम सप्ताह में 5.92 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त आ गई है। मार्च तक इस बजट को खर्च करना है। पार्षदों का कहना है कि अब तक नगर निगम के अधिकारियों की ओर से बजट के खर्च के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। अधिकतर वार्डों में नालियों और सड़क की मरम्मत का कार्य होना है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

वित्तमंत्री के आदेश को नहीं मान रहे अधिकारी

पार्षदों के मुताबिक वार्डों में नाली और सड़क की मरम्मत के लिए वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पिछले वर्ष बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त को निर्देश दिए थे कि हर पार्षद को एक वर्ष में 12-12 लाख रुपये का काम दिया जाए। तीन साल में नगर निगम की ओर से प्रत्येक पार्षद के क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए केवल 12-12 लाख रुपये दिए गए हैं। इस वजह से वार्डों में काम अधूरे पड़े हैं।
------

पार्षदों की बात

वार्ड में काफी काम अधूरे पड़े हैं। निगम के पास बजट होने के बाद भी अधिकारी काम की स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। जहां जरूरी नहीं है, वहां काम कराया जाता है। इससे वार्ड का विकास सही से नहीं हो पा रहा है।

- मनीष गुप्ता, अजीजगंज

--
सड़कें उखड़ी हैं। पाइप लाइन लीक हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार सड़कों-नालिया और पाइप लाइन डलवाने की बात कर चुके है। बजट पर्याप्त है। पहली किस्त में भी नाममात्र का काम मिला।

- विनय सक्सेना, सुभाषनगर

-------

वार्ड में कई छोटे-छोटे कामों के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। जबकि प्रत्येक पार्षद को एक वर्ष में 12 लाख रुपये का काम मिलना चाहिए था, लेकिन तीन वर्षों में सिर्फ 12 लाख रुपये का काम हुआ है।

- रामबरन सिंह चंदेल, ब्रज विहार

--
फोटो- 30
वार्ड में कई काम अधूरे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से काम कराने के लिए पत्र दे चुके हैं, लेकिन बजट स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। काम नहीं होने से क्षेत्र की जनता नाराज हो रही है। विकास कार्य ठप हो गए हैं।


- अनूप गुप्ता, दलेलगंज

--
15वें वित्त की पहली किस्त में मिले बजट के काम प्रस्तावित हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। दूसरी किस्त के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही। जहां भी निर्माण कार्य किए जाने हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। इसके आधार पर निर्माण कराया जाएगा।


- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।- फोटो : udhampur news

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।- फोटो : udhampur news

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।- फोटो : udhampur news

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।

मनीष गुप्ता, पार्षद, अजीजगंज।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed