फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The budget is beneficial for all sections of society: Shakya

बजट हर वर्ग के लिए हितकारी : शाक्य

Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The budget is beneficial for all sections of society: Shakya
जिला सहकारी बैंक सभागार में बजट के बारे में जानकारी देते क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य। संवा
शाहजहांपुर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार के बजट को आम नागरिकों के हित में बताया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बजट में महिला सशक्तीकरण से लेकर समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 2014 से लगातार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि औषधि केंद्र खोले गए हैं। इससे लोगों को सस्ती दवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

बजट में कैंसर की 17 और डायबिटीज की दवाओं के मूल्य कम किए गए हैं। भ्रष्टाचार और धांधली पर सरकार के नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले सरकार की ओर से एक रुपया चलता था तो 85 पैसे दलाल खाते थे और 15 पैसे जनता तक पहुंचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लगाई गई है। उन्होंने पेंशन योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में जाने का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार के कार्यों में अंतर को समझना चाहिए।

कहा कि बजट में ऐसी व्यवस्था की गई है कि देश के नौजवान अपना रोजगार कर सकें। बहुत कम ब्याज पर सरकार ऋण दे रही है । सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का काम है। सरकार लोक कल्याणकारी है। सरकार देश को आगे ले जाने वाले कार्य कर रही है। बजट में देश के प्रत्येक वर्ग का खास ध्यान रखा गया है। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed