{"_id":"68bf32adff06b0727304df9b","slug":"the-brothers-were-beaten-and-seriously-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152223-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सगे भाइयों को पीटकर किया गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सगे भाइयों को पीटकर किया गंभीर घायल
विज्ञापन
जलालाबाद। उधार ली गई रकम मांगने से नाराज होकर कुछ लोगों ने सरेराह एक व्यापारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी मूंगफली व्यापारी सचिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह घर के पास आर्य समाज मंदिर के सामने खड़े थे। इसी दौरान मोहल्ले के संजीव गुप्ता, मोहल्ला गोपालनगर निवासी ब्रजेश उर्फ बंगाली गुप्ता और विशाल गुप्ता लाठी डंडे व लोहे की राॅड आदि लेकर वहां आ धमके और उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर वहां पहुंचे उनके भाई नितिन ने बीचबचाव करने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया।
सिर में राॅड लगने से नितिन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर अन्य लोगों के आ जाने से हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सचिन के अनुसार आरोपियों पर उनके रुपये बकाया हैं। रकम का तगाजा करने से नाराज होकर उन पर हमला किया गया। नितिन का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद