फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bombs started echoing, the kanwariyas came out on the streets.

सावन का पहला सोमवार आज, गूंजने लगे बम भोले के जयकारे, कांवड लेकर निकले कांवड़िये

Mon, 18 Jul 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bombs started echoing, the kanwariyas came out on the streets.
शाहजहांपुर। सावन का महीना शुरू हो चुका है। महादेव की आराधना के इस महीने में शिव के भक्त उनकी भक्ति में मग्न रहेंगे। कांवड़िये गोला और हरिद्वार में महादेव का अभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर निकलने लगे हैं। वहीं, पहले सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार आज है। इसे देखते शिव मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के बाबा विश्वनाथ व बनखंडी नाथ समेत सभी शिव मंदिरों को फूलमालाओं व रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। बाबा विश्वनाथ मंदिर में रविवार को ही दोपहर से ही तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग लाइन का प्रबंध किया गया। यहां सोमवार की शाम को साढ़े सात बजे तक जलाभिषेक किया जाएगा। उसके बाद रात आठ बजे से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाएगा। बाबा बनखंडी नाथ मंदिर को फूलों से सजाने का काम हुआ। मंदिर के गेट को फूलों की झालरों से सजाया गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग लाइन रहेगी। इसी तरह से बाबा बनखंडी नाथ मंदिर को भी फूलों की झालरों से सजाया गया। चौक स्थित बाबा चौकसी नाथ मंदिर में विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रविवार शाम को ही पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था सौंप दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिव मंदिरों में मेला लगेगा।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से कांवड़ियों की टोलियां भी निकली हैं जोकि फर्रुखाबाद से जलकर लेकर गोला और हरिद्वार जाएंगे। जहां भगवान भोलेनाथ को कांवड़ और जल चढ़ाकर मनौती मांगेंगे। रविवार को शहर के हथौड़ा चौराहा से मोहम्मदी होते हुए गोला केे जाने वाले कांवड़ियों का तांता लगा रहा। अधिकांश कांवड़िए पैदल ही कांवड़ लेकर निकले। कुछ लोग बाइक, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर भी रवाना होते देखे गए। इस बीच बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed