{"_id":"67d08641215b25679805f274","slug":"the-body-of-the-brother-of-the-accused-in-asaram-murder-case-was-found-in-kant-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139379-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आसाराम हत्याकांड में आरोपी के भाई का था कांट में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आसाराम हत्याकांड में आरोपी के भाई का था कांट में मिला शव
Wed, 12 Mar 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृतक संत कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। कांट के गांव हटीपुर कुर्रिया स्थित नहर के पास मिले 53 वर्षीय व्यक्ति के शव की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। जलालाबाद के गांव काजरबोझी से आए मुकेश कुमार ने बताया कि यह शव उनके चाचा संत कुमार उर्फ लल्लू का है। संत कुमार छह मार्च की रात हुए आसाराम हत्याकांड के आरोपी कल्लू का भाई था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे नहर के पास शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव का पोस्टमाॅर्टम करवा दिया। फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया। इसके बाद भतीजा मुकेश पोस्टमाॅर्टम हाउस में पहुंचा। मृतक के बेटे विमलेश तिवारी ने बताया कि उनके पिता नौ मार्च को दोपहर के समय खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
देर शाम तक वापस न आने पर तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। इसके बाद से वे लोग पिता की तलाश कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि हत्या के आरोपी कल्लू की तलाश में पुलिस लगातार उनके मकान में छापा मार रही थी। आरोप है कि इसी डर से संतराम घर से भाग गए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से किया इन्कार
-मंगलवार को शाहजहांपुर में पहुंचे मृतक संतकुमार के बेटे विमलेश तिवारी व अन्य परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम हाउस से शव लेने से इन्कार कर दिया। विमलेश का आरोप है कि उनके पिता की हत्या कर शव को कांट क्षेत्र में फेंक दिया गया। इस मामले में एसडीएम से मिलकर मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पिता की साजिश के तहत हत्या की गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हृदयगति थमने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इससे वह संतुष्ट नहीं हैं। शव का पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ दोबारा पोस्टमाॅर्टम कराया जाए। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शव का दोबारा से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
-- -- -- -
हरियाणा में देखा शव का फोटो
-संत कुमार के दो बेटी और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा विमलेश हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। उसने सोमवार शाम सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो व फोटो देखकर पहचान की। बाद में उसने घरवालों और रिश्तेदारों को कॉल कर जानकारी दी।
-- -- -- -
मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र आने पर आरोपों की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मनोज अवस्थी, एसपी देहात