फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of an elderly man was found hanging from a noose on a mango tree in his orchard.

Shahjahanpur News: बुजुर्ग का बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was found hanging from a noose on a mango tree in his orchard.
तिलहर। ढकिया शोभा गांव के 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू का शव बुधवार को दोपहर गांव के बाहर बाग में आम के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

ढकिया शोभा निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके तहेरे भाई नरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू मंगलवार को देर रात घरवालों को कुछ बताए बगैर कहीं चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दोपहर बाग की ओर गए गांव के कुछ लोगों उनका शव वहां पेड़ पर फंदे से लटका देखा। उनकी मौत से पत्नी आरती, पुत्री सपना और कल्पना तथा पुत्र गौतम, गौरव और आकाश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed