फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a youth was found on the railway track, the family members alleged murder

Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth was found on the railway track, the family members alleged murder
शाहजहांपुर पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते रामसुमिरन के परिजन।संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के समैचीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामसुमिरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव निगोही के गांव ढकिया व अरेली हाल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले रामसुमिरन हिमाचल प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी संगीता बच्चों के साथ निगोही के ककरौआ गांव में स्थित मायके में आकर रहने लगीं। संगीता ने बताया कि होली का त्योहार मनाने के लिए रामसुमिरन अपनी ससुराल में आकर रुक गए थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पति ने मीट की सब्जी खाई। दोपहर करीब एक बजे अपने फुफेरे भाई के साथ घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक लौटकर नहीं आए। इस पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक के परिजन भी यहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि रामसुमिरन को मारकर रेलवे ट्रैक के किनारे डाला गया है। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर दोनों पक्षों में गर्मा-गर्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed