फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a youth from Sitapur who had left for Delhi was found in the Bahgul river

Shahjahanpur News: दिल्ली के लिए निकले सीतापुर के युवक का बहगुल नदी में मिला शव

Tue, 19 Aug 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Sitapur who had left for Delhi was found in the Bahgul river
शत्रुहन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। पांच दिन पूर्व दिल्ली जाने के लिए निकले सीतापुर के इसौली गांव निवासी 20 वर्षीय शत्रुघ्न का शव रविवार शाम शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र में बहगुल नदी में उतराता मिला। जेब में मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो सकी। उसके ट्रेन से नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम जैतीपुर के मगनपुर के पास बहगुल नदी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। शव को नदी से बाहर निकलवाया। तलाशी में जेब से एक खराब मोबाइल मिला। पुलिस ने सिम को सुखाया, फिर दूसरे मोबाइल में सिम डालकर एक नंबर डायल किया, जो शत्रुघ्न के तहेरे भाई का था।
विज्ञापन

देर रात शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। छोटे भाई मिश्रीलाल ने बताया कि भाई शत्रुघ्न अविवाहित थे। दिल्ली में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर दिल्ली से बहन राजेंद्री से राखी बंधवाने के लिए आया था। 13 अगस्त को वापस दिल्ली जाने के लिए घर से निकला। आखिरी बार भाई ने सीतापुर स्टेशन से ट्रेन के लेट होने की जानकारी दी। इसके बाद भाई का फोन बंद हो गया। तब खैराबाद थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed