फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a youth found in the molasses tank of a sugar mill identified as a truck cleaner

ट्रक क्लीनर के रूप में हुई चीनी मिल के शीरा टैंक में मिले युवक के शव की पहचान

Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth found in the molasses tank of a sugar mill identified as a truck cleaner
तिलहर। चीनी मिल के शीरा टैंक में बृहस्पतिवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त लखीमपुर खीरी में पसगवां थाना के गांव बरगदिया निवासी
विज्ञापन

जगदीश के रूप में हुई। रविवार को बड़े भाई मेवाराम ने उसके शव की शिनाख्त की। मेवाराम में बताया कि पांच दिन पहले वह ट्रक ड्राइवर के साथ चीनी लेने मिल आया था।

अखबार में छपी खबर पढ़ने के बाद मेवाराम शनिवार को शाहजहांपुर मोरचरी पहुंचे थे। उन्होंने हुलिया और कपड़ों से मृतक की पहचान की। मेवाराम ने बताया कि जगदीश शाहजहांपुर-रोजा क्षेत्र के लोधीपुर मोहल्ला निवासी ट्रक ड्राइवर अशोक के साथ क्लीनर के रूप में काम करता था। वहीं, ट्रक ड्राइवर अशोक ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को वह जगदीश के साथ चीनी लोड करने के लिए चीनी मिल पहुंचा था। देर शाम तक चीनी लोड न होने पर वह क्लीनर जगदीश को ट्रक की चाबी देकर घर चला गया था। चीनी जब 29 अप्रैल को भी लोड नहीं हुई तो वह 30 अप्रैल को ट्रक लेने आया। वहां पर खड़े दूसरे ट्रक चालक ने उसे उसके ट्रक की चाबी दी लेकिन जगदीश उसे नहीं मिला। बकौल ट्रक चालक अशोक उसने जगदीश के गुम होने की जानकारी ट्रक मालिक को दी और फिर वह मालिक के आदेश पर ट्रक लेकर चीनी मिल से शाहजहांपुर चला गया। मगर पुलिस घटना को लेकर अब भी कुछ स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। कोतवाल सुनील अहलावत का कहना है कि मृतक की मूल पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है, इसलिए हत्या की आशंका के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed