{"_id":"68433dc2a47b3ba304012f9a","slug":"the-body-of-a-young-man-who-left-home-after-beating-his-wife-and-daughter-was-found-hanging-from-a-noose-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145481-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी-बेटी से मारपीट कर घर से निकले युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी-बेटी से मारपीट कर घर से निकले युवक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत बझेड़ा के मझरा प्रेमनगर निवासी 29 वर्षीय अजय का शव शुक्रवार सुबह बस्ती से बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। परिजन शव को उतारकर घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
बृहस्पतिवार की रात अजय की उसकी पत्नी मोहिनी से की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अजय ने अपनी बेटी को डंडे से पीट दिया था। साथ ही बकरी को भी डंडे से पीटा। इससे बकरी की मौत हो गई। इसके बाद अजय घर से चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
शुक्रवार सुबह उसके चाचा रक्षपाल खेत की ओर गए तो आम के एक पेड़ से अजय का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, पिता रज्जन ने बेटे की हत्या आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अपराध रवि कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पत्नी से हुए झगड़े के बाद अजय घर से चला गया था। शव पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। कोई तहरीर नहीं दी गई है।