फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man was found in a dry drain, combine driver and his associates were accused of murder

Shahjahanpur: नाले में मिला युवक का शव, मौके से 150 मीटर दूरी पर मिली चप्पल और टूटी चूड़ी, हत्या का आरोप

Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
सार

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार सुबह सूखे नाले में मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
The body of a young man was found in a dry drain, combine driver and his associates were accused of murder
मृतक रंजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह का शव रविवार सुबह सूखे नाले में पड़ा मिला। 150 मीटर की दूरी पर उसकी एक चप्पल व टूटी हुई चूड़ी मिली है। मृतक के भाई ने कंबाइन चालक व उसके तीन सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


रंजीत ने गेहूं की कटाई के लिए गांव के पंकज की कंबाइन खेत पर मंगाई थी। रात 12 बजे तक बखौरा गांव निवासी कंबाइन चालक लालू उर्फ शिवम ने खेत पर गेहूं की कटाई शुरू की। भाई सिमरजीत सिंह ने बताया कि रंजीत को कटाई बंद करने के थोड़ी देर बाद कंबाइन चालक लालू खेत से बुलाकर ले गया। कुछ देर के बाद लालू ने ही आकर बताया कि रंजीत नाले में घायल अवस्था में पड़ा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां रंजीत मृत अवस्था में पड़ा था।  मृतक की मां कंवलजीत ने कंबाइन चालक व उसके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने  लालू सिंह को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी। 

दरोगा से हुई परिजनों की तीखी नोकझोंक
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के दौरान हत्या का आरोप लगाया तो दरोगा ने कोई बात कह दी। इस पर मृतक के परिवार वाले नाराज हो गए। दरोगा से उनकी नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने सभी को शांत कराया।

 

खाना-चाय लेकर गया तब देखा शव
जलालपुर गांव में रंजीत के झाले के पास एक ग्रामीण का खेत है। शनिवार रात वह गेहूं की कटाई करा रहा था। सुबह घर से 500 मीटर और खेत से 300 मीटर दूरी पर रंजीत का शव पड़ा मिला। वह खाना और चाय लेकर खेत पर गया था।

घटना से संबंधित आडियो वायरल 
रविवार को घटना से संबंधित एक आडियो वायरल होने की चर्चा है। एक युवक दूसरे व्यक्ति से कह रहा है कि रात में जिसे मारा था, वह मर गया। दूसरा कह रहा है कि हमने अपनी लड़की को पीटा था। युवक गुमराह करते हुए बात कर रहा है। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

एसपी देहात ने दी सांत्वना
मृतक रंजीत सिंह की पत्नी मुनेंद्र कौर, मां कवलजीत कौर और बहन सरबजीत कौर शव देख बिलख पड़ी। एसपी राजेश द्विवेदी के साथ एसपी ग्रामीण व सीओ तिलहर ने मौके पर पहुंच परिवार वालों को सांत्वना दी। 

सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी। दो लड़कियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनकी कोई भूमिका नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed