फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man was found hanging in Baggar.

Shahjahanpur News: बग्गर में युवक का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 14 Oct 2025 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in Baggar.
कुलदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। मोहल्ला सुभाषनगर में मंगलवार देर शाम घर के सामने जानवरों के लिए बने बग्गर में 20 वर्षीय कुलदीप राठौर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
विज्ञापन

मृतक के बाबा वंशी राठौर ने बताया कि उसके बेटे महेश राठौर की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसके दो नाती हैं। इनमें अनमोल राठौर बड़ा व कुलदीप राठौर छोटा है। दोनों बेटे और वह अपनी बहू सत्यभामा के साथ एक ही घर में रहते हैं। बताया कि कुलदीप काफी समय से शराब पीने लगा था।
विज्ञापन

अक्सर घरवालों से भी मारपीट करता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह नशे में घर पहुंचा और अपनी मां से झगड़ा करते हुए गालीगलौज करने लगा। परिजन ने विरोध करते हुए उसे घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद दरवाजा खोलने पर कुलदीप का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बड़ा भाई अनमोल घर के सामने बने बग्गर में जानवरों को पानी पिलाने गया। वहां लगा गेट अंदर से बंद था। कुलदीप ने गेट को धक्का देकर खोल लिया। अंदर टिनशेड के एंगल में धोती के सहारे उसका भाई कुलदीप का शव फंदे पर लटका था। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि परिजन के डांटने पर वह पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed