फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man from Kheri who had come to his in-laws' house was found hanging from a noose in the forest

Shahjahanpur News: ससुराल आए खीरी के युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला

Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man from Kheri who had come to his in-laws' house was found hanging from a noose in the forest
लखीमपुर के गांव भंगेली निवासी कमलजीत का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। खुटार के गांव कुभिया माफी स्थित ससुराल आए युवक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव भगेली निवासी सियाराम के पुत्र कमलजीत की शादी वर्ष 2011 में खुटार के गांव कुभिया माफी निवासी रामकुमार की पुत्री लक्ष्मी देवी से हुई थी। सियाराम ने बताया कि कमलजीत के ससुर रामकुमार उनके पास के गांव रसूलपुर गए थे। 29 मई को कमलजीत अपने ससुर के साथ बाइक से ससुराल आया था।
ससुराल आने के कुछ ही देर बाद कमलजीत कहीं चला गया था। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर ससुर ने एक जून को खुटार पुलिस को तहरीर दी थी। सोमवार को तलाश करते समय कमलजीत का शव खुटार रेंज से सटी खीरी की महेशपुर रेंज के मकुंदरपुर जंगल में पेड़ से फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

कुछ ही दूर कमलजीत की बाइक भी खड़ी मिल गई। पास में शराब की एक खाली शीशी भी पड़ी मिली है। शव पुराना होने के कारण लोग अंदाजा लगा रहे हैं कमलजीत की मौत 30 मई की रात में ही हो गई होगी। कमलजीत के शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन और ससुराल से पत्नी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर पहुंची मोहम्मदी पुलिस ने शव काे पोस्टमाॅर्टम को भिजवाया है। कमलजीत की मौत से पिता सियाराम, पत्नी लक्ष्मी देवी, भाई अनूप कुमार, सतनाम, परिजनों और ससुरालीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमलजीत के परिजन और ससुराल के लोग घटना के बारे में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। अभी परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल मोहम्मदी थाना क्षेत्र का है, वहीं की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

लखीमपुर के गांव भंगेली निवासी कमलजीत का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

लखीमपुर के गांव भंगेली निवासी कमलजीत का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

लखीमपुर के गांव भंगेली निवासी कमलजीत का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

लखीमपुर के गांव भंगेली निवासी कमलजीत का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed