फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a woman was found hanging in the room

Shahjahanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 19 Oct 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging in the room
खुदागंज। मुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय राजवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति का कहना है कि पत्नी ने घरेलू कलह के चलते जान दी है।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि शनिवार रात छत पर पड़ी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। रात करीब 12 बजे छत से नीचे उतरे तो देखा कमरे का दरवाजा बंद था। पत्नी को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं आया। इसके बाद दरवाजा खटखटाया। फिर भी अंदर से कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद दरवाजे की दराज से अंदर झांका तो देखा पत्नी का शव कुंडे से लटका था।

उसके गले में दुपटटे का फंदा पड़ा था। तुरंत दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक पत्नी की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पत्नी के घरवालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि आरंभिक जांच में पता चला कि कलह में महिला ने जान दी। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed