{"_id":"67801ff7978c8d0de109eabd","slug":"the-body-of-a-teenager-missing-from-home-was-found-hanging-from-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-135306-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर से गायब किशोर का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर से गायब किशोर का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला
Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुष्पेन्द्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान। घर से गायब हुए किशोर का शव गांव से करीब दो किमी दूर पेड़ से फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया। किशोर के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी सतीश उर्फ साधु का बेटा पुष्पेंद्र (17 वर्ष) बुधवार शाम से लापता हो गया था। पुष्पेंद्र जब काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुआ। उन्होंने पुष्पेंद्र की तलाश शुरू कर दी। गांव में रहने वाले पुष्पेंद्र के दोस्तों आदि से पूछा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब दो किमी दूर बकैना के पेड़ में पुष्पेंद्र का शव रस्सी से लटकता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को फंदे से उतरा और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कलान प्रभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।