फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a missing man was found near railway line

घर से लापता युवक का शव रेलवे लाइन के पास मिला

Thu, 12 Nov 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 12 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing man was found near railway line
 थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़िया में रहने वाले सूबेदार का 19 वर्षीय बेटा जगदीश मंगलवार की रात घर के बाहर चबूतरे से लापता हो गया था। बुधवार की सुबह लोधीपुर मोहल्ला के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे जगदीश का शव मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रजनीश ने बताया कि उसका भाई जगदीश पड़ोसी की परचून की दुकान पर चार माह से काम कर रहा था। जगदीश ने दिवाली के अवसर पर दुकान मालिक से रुपये मांगे, लेकिन दुकान मालिक ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की रात झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि दुकान मालिक ने अपने भतीजे के साथ मिलकर जगदीश की पिटाई कर दी थी। इसके बाद जगदीश अपने घर चला आया और दरवाजे पर बने चबूतरे पर बैठ गया। रात करीब 11 बजे वह चबूतरे से कहीं चला गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। बुधवार की लोधीपुर के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास जगदीश का शव पड़ा मिला। उसका एक पैर टूटा हुआ था और सिर पर चोटें थीं। रजनीश ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या करके शव रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर रोजा आरएन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। तहरीर मिलने पर वह आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन





ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी क्षेत्र में मैगलगंज के पास मंगलवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रोजा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के पसगवां निवासी 30 वर्षीय जयनरायन पुत्र रामभरोसे पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। दिवाली के अवसर पर जयनरायन मंगलवार को जननायक एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। मैगलगंज स्टेशन के पास जयनरायन ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, तभी अचानक उसका पैर फि सल गया। ट्रेन की चपेट में आकर जयनरायन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed