{"_id":"6875571690571bac3a01951b","slug":"the-body-of-a-kanwadia-came-to-the-village-from-haridwar-there-was-chaos-in-the-family-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148080-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरिद्वार से गांव आया कांवड़िए का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरिद्वार से गांव आया कांवड़िए का शव, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
मीरानपुर कटरा। दोस्तों के साथ बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे क्षेत्र के गांव साहमपुर निवासी अमित सिंह (30 वर्ष) की रविवार को मुजफ्फरनगर में एक हादसे में मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उसके गांव के ही अमन सिंह और अभिषेक सिंह गंभीर घायल हो गए।
घायलों को उनके घरवालों ने बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों के घरवालों के अनुसार, तीनों युवक गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के सेक्टर 16 में किराये के कमरे पर रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रहे थे। रविवार को सुबह चार बजे तीनों मित्र बाइक से गंगाजल की कांवड़ भरने के लिए हरिद्वार को निकले।
मुजफ्फरनगर में हरिद्वार हाईवे पर उनकी बाइक को सामने से आई एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। इस हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना यहां आते ही गांव में शोक हो गया और घायलों के घरवाले मुजफ्फरनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
बाद में वहां से दोनों युवकों को साथ लाकर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक अमित तीन भाइयों में मंझले थे। उनकी मौत से भाई दिनेश सिंह व राजीव सिंह, पत्नी नन्हीं देवी, पुत्र यश और पुत्री शानवी सिंह का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।

अमित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura