{"_id":"68a770d09aa55d66e302239a","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-stuck-to-a-stone-in-the-river-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150892-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नदी में पत्थर से अटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नदी में पत्थर से अटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के ककरा काकरकुंड पुल से गर्रा नदी में कूदी युवती का शव 24 घंटे बाद हाईवे स्थित पुल के पास नदी में एक पत्थर से अटका हुआ मिला। शव की शिनाख्त थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी नरेश की बेटी पूजा के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजन युवती के शव को देखकर बिलख पड़े। युवती सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
युवती बुधवार की दोपहर ककरा काकरकुंड पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने चप्पलें उतारीं और नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोग आवाज लगाते हुए दौड़कर पुल के पास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था। इसके बाद पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ दिनभर युवती की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार की सुबह दोबारा टीम ने युवती की तलाश की। इस बीच रातभर बेटी की खोजबीन करने वाले परिजन भी एक युवती के नदी में कूदने की खबर सुन पहुंच गए। बेटी की चप्पल होने की बात कही। बृहस्पतिवार दोपहर बाद नदी में मिले युवती के शव को पूजा का बताते हुए पहचान की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह पूजा सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस न आने पर उसे कई बार कॉल की, लेकिन नहीं लगी।
विज्ञापन
--
मोबाइल की निकलवाई गई काॅल डिटेल
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि युवती का शव मिल गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है ताकि कारण का पता चल सके। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए जा रहे हैं।