{"_id":"69445512aba69aa6800e38c9","slug":"the-blo-read-out-the-asd-list-to-the-voters-at-the-polling-stations-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160685-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएलओ ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को एएसडी सूची पढ़कर सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएलओ ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को एएसडी सूची पढ़कर सुनाई
विज्ञापन
ददरौल विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थल पर सूची पढ़कर सुनाते बीएलओ। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चुनाव आयोग के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाताओं के सामने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत (एएसडी) सूची पढ़कर सुनाई। आपत्तियां आने पर मतदाताओं के फार्म भरकर जमा किए गए। सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले अभियान की नोडल अधिकारियों ने निगरानी की।
जिले में 2315538 मतदाता है। जिले में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का का कार्य हो चुका है। एएसडी मतदाताओं की संख्या 529763 है। एएसडी सूची में सुधार करने के लिए बृहस्पतिवार को बूथ स्तर पर अभियान चलाया गया। इसमें बीएलओ ने अपने मतदेय स्थल पर क्षेत्र के लोगों को एकत्र कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई।
सूची में नाम शामिल करने के लिए अगर किसी ने आपत्ति की तो उसका फाॅर्म जमा किया गया। अभियान की निगरानी में जिलास्तरीय अधिकारी लगे रहे। 22 दिसंबर को बीएलओ मतदेय स्थल पर राजनीतिक पार्टी के बीएलए के बैठक की जाएगी। इसमें आने वालीं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
--
26 दिसंबर तक चलेगा अभियान
निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 26 दिसंबर तक प्रपत्रों की गणना अवधि निर्धारित की गई है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी को किया जाएगा।
-- --
जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने लोगों के बीच एएसडी सूची पढ़कर सुनाई। आपत्ति आने पर उसका निस्तारण किया गया। 22 दिसंबर को बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ प्रत्येक मतदेय स्थल पर बैठक की जाएगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन