फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The BLO discussed with the BLA regarding improvements to the ASD list.

Shahjahanpur News: एएसडी सूची में सुधार के लिए बीएलओ ने बीएलए से की चर्चा

Mon, 22 Dec 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The BLO discussed with the BLA regarding improvements to the ASD list.
तिलहर विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थल पर  मतदाता सूची को देखते हुए बीएलओ। स्रोत: प्रशासन - फोटो : 1
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार को जनपद के सभी बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने मतदेय स्थल पर राजरीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक की। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) मतदाताओं की सूची बीएलए को दिखाई गई। सूची में आपत्ति आने पर संबंधित मतदाताओं के फाॅर्म जमा किए गए।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान में एएसडी सूची में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलए और संबंधित राजनीतिक पार्टी के बीएलए के साथ बैठक हुई। इसमें बीएलओ ने बीएलए को एएसडी सूची दिखाई। सूची देखने के बाद बीएलए ने जिस नाम पर आपत्ति की, उसमें सुधार किया गया और संबंधित मतदाता का फाॅर्म जमा किया गया।
विज्ञापन

पूरे अभियान की जिलास्तरीय अधिकारी निगरानी करते रहे। 26 दिसंबर तक बीएलओ मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरेंगे। निर्वाचन नामावलियों का 31 दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन होगा। 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों प्राप्त की जाएंगी। इनके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोमवार को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ ने बीएलए के साथ एएसडी मतदाता सूची में सुधार के लिए बैठक की। इसमें आपत्ति आने पर सुधार किए गए।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed