फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The average temperature has increased by two degrees in the last five years.

Shahjahanpur News: पिछले पांच वर्षों में औसत तापमान में दो डिग्री की वृद्धि

Tue, 09 Dec 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The average temperature has increased by two degrees in the last five years.
मंगलवार सुबह शहर में छाया कोहरा। संवाद
शाहजहांपुर। पिछले पांच वर्षों में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि इस बार ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की वजह से औसतन सर्दी कम पड़ेगी और गर्मी में इजाफा होगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में औसत तापमान में साल दर साल इजाफा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना और जलवायु में परिवर्तन होना है। वहीं, गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दिसंबर में पहले पखवाड़े में औसत तापमान की स्थिति
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2021 7.7 21.9
2021 10.7 24.5
2022 8.4 23.0
2023 9.7 23.8
2024 9.3 23.3
2025 9.7 23.7 नौ दिसंबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed