{"_id":"697113860bfb27d98d0d1c39","slug":"the-authority-will-be-equipped-with-resources-action-will-be-taken-against-the-identified-illegal-colonies-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-811314-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संसाधनों से लैस होगा प्राधिकरण... चिह्नित अवैध कॉलोनियों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संसाधनों से लैस होगा प्राधिकरण... चिह्नित अवैध कॉलोनियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी में एसडीए का अस्थाई कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) संसाधनों से लैस होने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। स्टाफ को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। एसडीए ने अनियोजित रूप से बनीं कॉलोनियों की जांच कर उनको चिह्नित करना शुरू कर दिया है। ऐसी कॉलोनियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाएगी। नक्शा बगैर पास कराए कोई भी निर्माण नहीं हो सकेगा।
एसडीए अब तक नगर निगम के संसाधनों का उपयोग कर रहा है। अगर कोई कार्रवाई करनी हो तो नगर निगम की जेसीबी व अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। अब एसडीए की ओर से अपने संसाधनों को खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे उसकी खुद पर निर्भरता बढ़ेगी।
स्टाफ की कमी को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि जल्द ही टाउन प्लानर की नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद व्यावसायिक नक्शों को पास करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। वर्तमान में निगम में एक एई और चार जेई की तैनाती है। इनके माध्यम से कॉलोनियों की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
सुनियोजित विकास के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं कॉलोनी में होना आवश्यक हैं। इसमें कम्यूनिटी हॉल, ले-आउट संबंधित सभी शर्तें पूरी होनी चाहिए। तीन सौ वर्ग मीटर से ऊपर की कॉलोनियों व अन्य निर्माण पर वाटर हार्वेस्टिंग बना होना जरूरी है। इसके नहीं बने होने पर कार्रवाई का प्रावधान है। जल्द ही शर्तों को पूरी नहीं करने वाली कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
--
100 वर्ग मीटर तक के आवासीय निर्माण पर एक रुपये टोकन मनी
निर्धारित किया गया है कि 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय और 30 वर्ग मीटर तक गैर आवासीय निर्माण पर सरकार की ओर से एक रुपये की टोकन मनी जमा की जाएगी। इसमें आवेदन शुल्क माफ रहेगा। इसमें आवेदनकर्ता पोर्टल पर स्वयं आवेदन कर सकता है।
--
एसडीए अपने संसाधनों की खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। स्टाफ की कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा। जो कॉलोनियां शर्तों को पूरा नहीं कर रही हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार त्रिपाठी, सचिव, एसडीए