फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The audience were thrilled to see the slaughter Kunbkrn

कुंभकरण का वध देखकर रोमांचित हो उठे दर्शक

Wed, 21 Oct 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The audience were thrilled to see the slaughter Kunbkrn
खिरनीबाग मैदान में चल रही नगर रामलीला में बुधवार को कुंभकरण वध, मेघनाथ का रामादल को नागफांस में बांधना, मेघनाथ वध तथा सुलोचना सती प्रसंगों का मंचन किया गया। उधर, ओसीएफ रामलीला में सेतु निर्माण, अंगद-रावण संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण शक्ति आदि लीलाओं का मंचन किया गया।   
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला में बुधवार को को दिखाया गया कि भगवान राम ने बानरों के सहयोग से समुद्र पर सेतु का निर्माण कराया। राम द्वारा अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा जाता है। वहां पर अंगद और रावण से संवाद होता है। अंगद रावण को सीता लौटाने को बहुत कहता है, लेकिन वह नहीं मानता है। अंगद रामादल में वापस आ जाते हैं। इसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध होता है। मेघनाद लक्ष्मण पर वीरघातिनी शक्ति छोड़ता है, जिससे वह मूर्छित हो जाते हैं।
विज्ञापन

इधर, नगर रामलीला में दिखाया गया कि राम और कुंभकरण के बीच घोर युद्ध होता है। राम कुंभकरण का वध कर देते हैं। कुंभकरण के वध के बाद मेघनाद युद्ध भूमि पर पहुंचता है। मेघनाद रामादल को नागफांस में बांध देता है। इस पर गरुण का आह्वान किया जाता है। गरुण जी रामादल को नागफांस से मुक्त कर देते हैं। मेघनाद फिर युद्ध स्थल में प्रवेश करता है। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच घोर युद्ध होता है। लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। इसके बाद सुलोचना रामादल में अपने पति का सिर लेने पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed