{"_id":"693dc2e0552118a2ba089e78","slug":"the-atmosphere-was-filled-with-melodious-tunes-and-the-students-of-the-medical-college-danced-enthusiastically-to-the-songs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160280-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुरों की सजी महफिल, गीतों पर जमकर झूमे मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुरों की सजी महफिल, गीतों पर जमकर झूमे मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते छात्र। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड पर अजीजपुर जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव इम्पल्स 4.0 में शुक्रवार की रात सुरों की महफिल सजी। गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब झूमे। डॉक्टरों ने भी खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। विद्यार्थियों ने एकल, समूह नृत्य से तालियां बटोरी, वहीं गीतों की महफिल सजी। देर रात वेस्टर्न नाइट ने धमाल किया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे स्टेज पर दिल्ली के आरंभ बैंड ने धमाकेदार प्रस्तुति दी।
छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संकाय सदस्यों ने भी जमकर आनंद लिया। गीतों पर सभी खूब थिरके। आधी रात के बाद तक जश्न चलता रहा। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ.देवेश कुमार, खेल कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राहुल पालीवाल, सचिव प्रो. मनीष दिवाकर, सांस्कृतिक कमेटी की अध्यक्ष प्रो.डॉ.जेपी सिंह, डॉ. पूनम कछावा, डॉ. राणा प्रताप, डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
--
शायरी में विद्यार्थिययों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
शनिवार को समारोह में साहित्यिक गतिविधियां हुई। कहानी लेखन और जश्न-ए-रेख्ता के तहत शायरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।