फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The atmosphere resonated with slogans of welcome to the government

Shahjahanpur News: सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठी फिजा

Sat, 06 Sep 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonated with slogans of welcome to the government
मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद
शाहजहांपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को जिले भर में जुलूस निकाले गए। सरकार की आमद मरहबा के नारों से फिजा गूंज उठी। कई जगह पर फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। लंगर भी बांटे गए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन


तहरीक दावते इस्लामी की ओर से स्टेशन वाली नूरी मस्जिद के पास सुबह फजिर की नमाज के बाद शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पर प्रकाश डाला। इस बीच कतारबद्ध तरीके से लोगों को मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत कराई।
विज्ञापन

साढ़े आठ बजे हाफिज अनीस अत्तारी की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ। जुलूस अशफाक नगर चौकी से जलालनगर होते हुए पुवायां रोड, रोडवेज बस अड्डा, टाउन हॉल होते हुए अंटा चौराहा में कटहल वाली मस्जिद के पास पहुंचा। जुलूस में हजारों लोग हाथों में हरे झंडे लेकर सदाए बुलंद करते और नाते गुनगुनाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में सामूहिक दुआ की गई। इस बीच एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, राहत अली खां, सैय्यद कासिम रजा आदि मौजूद रहे।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत किया गया। उवैस हसन खान, लकी खान, आकाश दीप गुप्ता,रेहान मिर्ज़ा आदि मौजूद रहे।

--
कटरा में जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला मुगलान स्थित मदरसा नादिर उलूम से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया है। जुलूस का प्रमुख मार्गों पर पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ। सरकार की आमद मरहबा..दिलदार की आमद मरहबा के जोशीले नारे लगाए गए। सदारत करते हुए मौलाना अबसार अहमद नूरी ने दुरुद-ओ-सलाम का नजराना पेश किया। मुख्य अतिथि सज्जादानशीन सैयद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी ने पैगंबर के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जुलूस में हजरत सरवर महमूद कलीमी उर्फ एहशाम मियां, मौलाना मोहम्मद जिलानी कादरी अजहरी, मौलाना जमीर कादरी आदि मौजूद रहे। संवाद

--
बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई दुआ

कांट। जुलूस-ए-मोहम्मदी शुक्रवार सुबह इमाम मौलाना मोहम्मद रिजवान की सदारत में निकाला गया। कई मोहल्लों से होते हुए मदनापुर रोड राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। यहां पर शायरे इस्लाम अशरफ ने नात शरीफ पढ़ी। उसके बाद जुलूस मोहल्ला मरहैय्या, रावतपुर, अभायन मोड़, महुआ तिराहे होते हुए सैयदबाड़े मस्जिद के पास समाप्त हुआ। इस बीच हाफिज हाजी कारी जानेअली, मौलाना सुहेल, मौलाना सैयद रिजवान ने नात शरीफ पढ़ी। मौलाना रिज़वान ने पंजाब समेत बाढ़ग्रस्त कई इलाकों के पीड़ितों के लिए दुआ की। जामा मस्जिद कांट के मुतावल्ली शहजाद अहमद खां, हाफिज मुकीम, हाफिज सरताज रजा, हाफिज ओवैस रजा आदि मौजूद रहे। संवाद

--
निगोही में दरगाह पर की गई चादरपोशी



निगोही। मदरसा वली उलूम से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हिसामुद्दीन रहमतुल्लाह की मजार तक नातिया कलाम पेश करते हुए बड़ी संख्या में लोग रवाना हुए। मजार पर नात पढ़ते हुए चादरपोशी की गई। मौलाना तारिक ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पर रोशनी डाली। हाफिज फाजिल खां, हाफिज हाशिम कादरी, नाजिम खां, साबिर खां मौजूद रहे। समाजसेवी सत्यपाल सक्सेना ने मोहल्ला नई बस्ती में फल और खीर बांटी। संवाद

--
काबा शरीफ का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा
तिलहर। दरगाह शाह शमसुद्दीन से जुलूस-ए-मोहम्मदी शान के साथ निकाला गया। जुलूस कई मार्गों से होते हुए बड़ी मस्जिद के पीछे स्थित मदरसा शमसिया फैजाने हातिम में समाप्त हुआ। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस पर कई जगह पुष्प वर्षा की गई। बच्चों द्वारा तैयार काबा शरीफ और गुंबद खिजरा का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। सपा नेता अनवर उल्ला खान वारसी,शहर इमाम शद्दन मियां, शहर काजी मोहम्मद अकरम, सज्जादा नशीन मुन्नन मियां आदि मौजूद रहे। संवाद

--
जलालाबाद में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए की गई दुआ

जलालाबाद। नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जोश खरोश के साथ निकाला गया। नगर के अलावा मालूपुर, याक़ुबपुर, गुनारा, रौली बौरी आदि गांवों से आए छोटे जुलूस रामताल रोड पर खान मार्केट के पास एकत्र हुए। इसके बाद सुबह दस बजे सामूहिक रूप से जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस का समापन बड़ी दरगाह पर हुआ। कौम की तरक्की की दुआ करने के साथ लंगर बांटा गया। नगर पालिका चेयरमैन शकील अहमद भी मौजूद रहे।

अल्हागंज। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस का समापन जामा मस्जिद पर हुआ। कई जगह पर स्वागत किया गया। जामा मस्जिद सदर अमजद खान, वारसी मस्जिद सदर मोहम्मद हसन, ईमाम जमशेद सकलैनी, शाकिर रजा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
पुवायां, खुटार और खुदागंज समेत कई इलाकों में निकाला गया जुलूस

पुवायां /खुटार। शुक्रवार को गांव सकरापुर, करनापुर, बढ़ौरा, घनश्यामपुर खुर्द, हरना, नरायनपुर बैजू, पकड़िया हकीम, बड़ागांव, अनावा, पसियाखेड़ा, खिरिया पाठक में जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। खुटार में इमामबाड़ा से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ईदगाह पहुंचा। जुलूस में राजा विजयशाह जू देव ने भी शामिल होकर लोगों से पैगंबर साहब के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।



खुदागंज। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाले गए। जलालपुर की जामा मस्जिद से दीपपुर होते हुए जुलूस खानपुर खरमासी गांव में मजार शरीफ पहुंचा। जलालपुर के ग्राम प्रधान फरहान आलम, दीपपुर के प्रधान जमीर हसन अंसारी, नावेद आलम, अयूब हसन आदि मौजूद रहे। संवाद

--
गांव में तैनात रही पुलिस

सिंधौली। मूड़ा हारिस गांव में जुलूस की मांग पर गत दिनाें एसडीएम ने नई परंपरा न डालने की बात कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया था। शुक्रवार की सुबह से गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण समेत सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जुलूस में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed