{"_id":"66c90c7e94d7173ee500f804","slug":"the-arrangements-were-stuckthe-arrangements-failed-in-the-examination-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125573-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धरे रह गए इंतजाम... इम्तिहान में फेल हो गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धरे रह गए इंतजाम... इम्तिहान में फेल हो गई व्यवस्था
Sat, 24 Aug 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जननायक एक्सप्रेस आने पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए किए गए इंतजाम धरे रह गए। इम्तिहान में व्यवस्था फेल हो गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद पहले जाम से जूझना पड़ा फिर ट्रेन और बस पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इससे अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन पंजीकृत 10512 के सापेक्ष 7522 अभ्यर्थी दोनों पालियों में शामिल हुए। पहली पाली की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बस अड्डे पर अतिरिक्त बसों को खड़ा कराया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।
जेल रोड, खिरनीबाग, सदर आदि पर स्थानों पर जाम लग गया। ई-रिक्शा में क्षमता से ज्यादा अभ्यर्थी सवार होकर बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रोडवेज स्टैंड के पास आड़ी-तिरछी बसों के चलते लंबा जाम लगने से लोग फंस गए। यातायात पुलिस के तैनात होने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही। बमुश्किल जाम से निकले अभ्यर्थियों को रोडवेज अड्डे पर बस तलाशने में पसीना आ गया। आड़ी-तिरछी बसें खड़ी होने से हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों ने अभ्यर्थियों को बस तक पहुंचाया।
विज्ञापन
दुश्वारी : प्लेटफार्म और बस अड्डे पर गुजरी रात
-पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियाें का सफर काफी दुश्वारियों भरा रहा। पहली पाली के अभ्यर्थी बृहस्पतिवार की शाम को आ गए थे। कुछ ने सिर छिपाने के लिए रिश्तेदारों के घर की शरण ली। कई लोगों ने होटलों, धर्मशाला में रात गुजारी। वहीं कई अभ्यर्थियों ने प्लेटफार्म और बस अड्डे पर रात गुजारी। प्लेटफार्म पर जहां जगह मिली, वहीं पर दरी बिछाकर लेट गए। प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया समेत कई जगहों पर अभ्यर्थी लेटे रहे। दूसरी ओर रोडवेज बस अड्डे पर अधिक भीड़ रही। पूरा परिसर भरा रहा।
ट्रेनों में भीड़, पायदान पर बैठकर करना पड़ा सफर
-पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भले ही काफी तैयारियां की गईं, लेकिन अभ्यर्थियों का सफर मुश्किल भरा रहा। बस के लिए उन्हें भटकना पड़ा। वहीं ट्रेनों में सवार होने के लिए संघर्ष करना पड़ा। पायदान पर बैठकर सफर करने को मजबूर रहे।
शुक्रवार को अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में जाने वाले अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। पहले से भरकर आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं होने पर जनरल के साथ स्लीपर तक में अभ्यर्थी सवार हो गए। बोगी भरने के बाद पायदान पर बैठकर और लटककर सफर किया। कई बार नोकझोंक की नौबत भी आ गई। तब जीआरपी और आरपीएफ ने पहुंचकर मामले को संभाला।