फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The appearance of sunshine brought relief from the cold, and the maximum temperature increased.

Shahjahanpur News: धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत, अधिकतम तापमान बढ़ा

Fri, 19 Dec 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The appearance of sunshine brought relief from the cold, and the maximum temperature increased.
बृहस्पतिवार सुबह बरेली मोड के पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। दोपहर में धूप निकलने से बृहस्पतिवार को लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। तीन दिन से लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का प्रकोप रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक शुक्रवार को कोहरे का असर रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को सुबह पूर्वी और उत्तरी हवा चलने से मौसम खुल गया। दृश्यता 200 मीटर रही। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तर और पूर्वी हवा चल रही है। इसके असर से घना कोहरा होने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed