फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman arrested for demanding ransom from the cafe owner in Shahjahanpur

UP News: कैफे में घुसकर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, संचालक से मांगी रंगदारी, आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 01:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर में रोजा थाना पुलिस ने कैफे संचालक से रंगदारी मांगने और तोड़फोड़ करने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपने साथियों के साथ कैफे में घुसकर एक युवती की आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था। 

विज्ञापन
woman arrested for demanding ransom from the cafe owner in Shahjahanpur
आरोपी महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के एक कैफे में घुसकर तोड़फोड़ व रंगदारी मांगने की आरोपी शहाना बेग को पुलिस ने पैतापुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस कैफे की जांच भी कर रही है। 

विज्ञापन


गांव बल्लियां निवासी सुनील ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके कैफे पर शनिवार शाम को अचानक शहाना बेग अपने कुछ साथियों के साथ आईं और शीशे का मुख्य गेट तोड़ दिया। मारपीट की और धमकाकर 50 हजार रुपये ले लिए। जाते समय एक लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने पैतापुर मार्ग से आरोपी शहाना बेग निवासी झंडाकलां थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने उसके सहयोगी छह अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पहचान के लिए सीसी कैमरे भी चेक किए गए हैं। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के पास से बरामद मोबाइल की जांच फोरेंसिक लैब में कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो किया था वायरल
आरोपी महिला शहाना बेग ने कैफे में घुसकर युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। संदेह के घेरे में आए कैफे पर मंगलवार को पुलिस जांच करने के लिए गई थी, लेकिन वहां पर सीसी कैमरे लगवाने की बात कहकर लौट आई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। कैफे में आए लोग किस मकसद से आए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। कैफे में पति-पत्नी आने की बात बताई जा रही है। जांच में तथ्य पुष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

कैफे संचालक पर दबाव बनाने गई थी शहाना 
पुलिस ने बताया कि शहाना बेग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। उसे उसके साथियों ने बताया था कि कैफे में काफी युवक-युवतियां आते हैं। तभी कैफे पर दबाव बनाकर रुपये वसूल करने का सोचा था। उसी दिन कैफे पर जाने पर संचालक ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। संचालक से 50 हजार रुपये लिए थे। उसके हिस्से में दस हजार ही आए थे।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रंगदारी मांगने की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैफे के आसपास के सीसी कैमरे भी जांचे जा रहे हैं। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed