फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   father accused police of sitting in police station with his son in Shahjahanpur

Shahjahanpur: पिता ने लगाए आरोप- पुलिस ने रात भर मुझे व बेटे को रखा थाने में, आरोपी को दे दी जमानत

Mon, 29 Aug 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

थाना प्रभारी शोएब मियां का कहना है कि बच्चे के पिता को थाने में बंद नहीं रखा गया था। उसके बेटे का मेडिकल परीक्षण होना था। इसलिए देर रात होने के कारण उसे थाने पर रोक लिया गया था। आरोपी को सीआरपीसी की धारा 41-ए के तहत नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
father accused police of sitting in police station with his son in Shahjahanpur
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के गांव में 14 साल के बालक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि रातभर उसे व उसके पुत्र को थाने में रखा गया। इसके बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी गई। इस मामले की जांच सीओ जलालाबाद को सौंपी गई है।

विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि उसका पुत्र खेत से साइकिल से भूसा लेकर आ रहा था। रास्ते में मुकेश उसे चोर कहते हुए घर तक आ गया। इसके बाद उसे घर से खींचकर बाराकलां चौकी ले गए। वहां पुत्र को कसम खिलाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। आरोप है कि मुकेश ने अपने बेटों को भेजकर पुत्र को रास्ते से पकड़वा लिया। धूप में खंभे से बांधकर उसे पीटा गया। तीन घंटे तक उसे खंभे में बांधे रखा गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कलान पुलिस को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन

बालक के पिता ने आरोप है कि पुलिस अपने मन से तहरीर लिखवाना चाहती थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसे व उसके पुत्र को थाने में रखा गया। अगले दिन सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने उनसे पूछताछ की। तब दोपहर दो बजे रिहा किया गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी मुकेश को थाने से जमानत दे दी।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। सात साल से कम की सजा वाले मुकदमों में थाने से नियम के अनुसार जमानत दी गई। मामले की जांच सीओ जलालाबाद कर रहे हैं। -संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed