{"_id":"6820fa6a323d01dc51055f1a","slug":"the-accused-of-rape-was-arrested-after-blackmailing-by-making-obscene-video-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-143592-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। स्रोत: पुलिस
कांट। नशीला लड्डू खिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में वारदात के समय पीड़िता के नाबालिग निकलने पर आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कांट थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पति की मौत के बाद वह गुजर-बसर के लिए किराने की दुकान संचालित करती है। चार मई की रात करीब आठ बजे दुकान पर तंजीम आया और बेटी का हाथ पकड़कर जबर्दस्ती करने लगा। शोर होने पर वह भाग गया। उसके बाद किशोरी ने मां को पूरी जानकारी दी थी।
उसने बताया था कि दसवीं में पढ़ाई के दौरान आरोपी ने लड्डू खिलाकर उसे बेहोश कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। उन्हीं के दम पर ब्लैकमेल कर चार साल से दुष्कर्म कर रहा है। फोटो व वीडियो को डिलीट करने के नाम पर उसने एक लाख रुपये मांगे। पीड़िता से 20 हजार रुपये भी वसूल लिए और बरेली मोड़ पर कैफे के कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
मुकदमे की विवेचना के दौरान पीड़िता के शैक्षिक अभिलेख देखने पर घटना के समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नखासा बाजार रावतपुर जाने वाली सड़क पर आरोपी तंजीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।