{"_id":"683891f9b1c4fae4910cad8a","slug":"the-accused-of-murder-due-to-enmity-was-arrested-after-two-months-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-144888-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंजिश में हत्या का आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंजिश में हत्या का आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी छविराम। स्रोत: मीडिया सेल
कांट। 17 साल पहले हुई राइफल चोरी के शक में मार्च में राजकुमार की हत्या करने के आरोपी 25 हजार के इनामी छविराम को कांट पुलिस ने कुर्रिया रोड स्थित गुरथना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कांट के गांव कादर दादपुर उर्फ लिल्थरा निवासी राजकुमार (35) कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। वर्ष 2008 में गांव के शिवराज के घर से राइफल चोरी हो गई थी। चोरी के शक में राजकुमार और उसके बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें दोनों जेल भी गए थे। जमानत पर छूटने के बाद राजकुमार अपनी ससुराल सीतापुर में रहने लगा था।
इस वर्ष होली पर राजकुमार घर आया। 16 मार्च की रात वह अपने साले कल्लू के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। इस बीच शिवराज, जगतपाल अपने परिजनों के साथ असलहे लेकर आए और राजकुमार को पीटने लगे। इसके बाद राजकुमार को गांव के बाहर पुलिया पर ले गए। वहां पीटने के बाद पैरों में गोली मार दी। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय राजकुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई धनपाल की तहरीर पर गांव के शिवराज, उसके भाई जगपाल, ब्रजेश व गांव के छविराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। तब से छविराम फरार चल रहा था। एसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि इनामी छविराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।