{"_id":"66a7fe4f269fd8aea601f898","slug":"the-accused-of-kidnapping-ran-away-after-peeping-into-the-school-the-teacher-called-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123827-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल में झांककर भागा अपहरण का आरोपी, शिक्षिका ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल में झांककर भागा अपहरण का आरोपी, शिक्षिका ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर में घटना की जानकारी देतीं प्रधानाध्यापिका रीना श्रीवास्तव, साथ में बैठीं उनकी मां। स
शाहजहांपुर। शहर के प्राथमिक विद्यालय बाडूजई द्वितीय की प्रधानाध्यापक रीना श्रीवास्तव का अपहरण करने वाला आरोपी सोमवार को विद्यालय खुलने पर एक फिर वहां पहुंच गया। शिक्षिका के अनुसार, वह स्कूल के अंदर झांक रहा था। उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के एसपी कॉलेज रोड पर रहने वाली रीना श्रीवास्तव का शुक्रवार को विद्यालय के गेट के पास से अपहरण हो गया था। उन्होंने सिंधौली के मूढ़ा हारिस गांव निवासी हरमनजीत सिंह रंधावा व दो अन्य लोगों पर आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत की खरीदारी के विवाद में आरोपियों ने अपहरण किया था।
मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर आरोपियों से बचकर भागीं थी। मामले में मुरादाबाद के मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस समय आरोपी की दहशत के चलते महिला ने अपना घर छोड़ते हुए मायके में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
सोमवार को रीना श्रीवास्तव अपनी मां विनोद कुमारी और कार चालक नेमपाल के साथ स्कूल आईं थीं। रीना ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे आरोपी हरमनजीत सिंह रंधावा बाइक से आया। गेट पर उनकी मां खड़ी मिल गईं। तभी कार चालक ने उसे टोक दिया।
प्रधानाध्यापिका ने शोर मचा दिया। इस बीच आरोपी बाइक से भाग गया। रीना ने तुरंत डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर बयान दर्ज किया। महिला ने बताया कि आरोपी के खुलेआम घूमने की वजह से उन्हें खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने थाना सदर बाजार पहुंचकर शिकायत भी की। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका को डॉयल 112, उपनिरीक्षक और चीता मोबाइल के नंबर देकर तुरंत ही सूचना देने के लिए कहा गया है।
-
बीएसए से मिलकर रखा पक्ष, सुरक्षा की मांग की
प्रधानाध्यापिका रीना श्रीवास्तव ने सोमवार को स्कूल के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता से मुलाकात कर अपने साथ हुए घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने पत्र देते हुए सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बीएसए से अपने स्तर से अधिकारियों से सुरक्षा के लिए पत्राचार करने की गुजारिश की। दूसरी ओर राज्य महिला आयोग समेत उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिये घटना से अवगत कराया।
--
एसपी से मिलेंगे शिक्षक
शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ नगर इकाई की बैठक में प्राथमिक विद्यालय बाडूजई की प्रधानाध्यापिका रीना श्रीवास्तव के अपहरण का मुद्दा छाया रहा। शिक्षक नेता इमरान सईद खां ने कहा कि किसी शिक्षिका के साथ इस तरह का कृत्य निंदनीय है। पुलिस को जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। मोहम्मद लतीफ ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने तय किया कि कार्रवाई नहीं होने पर एसपी और बीएसए से मिलकर विरोध जताएंगे। बैठक में मोहम्मद कामिल, आदिल, अतहर कादरी, खुशबू सबूर, नीलम, नरगिस आदि मौजूद रहे। संवाद